फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A teenager committed suicide by consuming poison after her mother scolded her

Jalaun News: मां के डांटने पर किशोरी ने जहर खाकर जान दी

Mon, 07 Apr 2025 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 07 Apr 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
A teenager committed suicide by consuming poison after her mother scolded her
उरई। मां के डांटने पर किशोरी ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे सीएचसी ले गए। गंभीर हालत होने पर डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

चुर्खी थाना क्षेत्र के सरसई गांव निवासी अजय कुमार की पुत्री खुशी (14) ने शनिवार शाम जहर खा लिया। पिता ने बताया कि शनिवार दोपहर खुशी का मोहल्ले की ही एक लड़की से विवाद हो गया था। उस लड़की ने खुशी की शिकायत सौतेली मां से की थी। इस पर मां ने उसे डांट दिया। इससे नाराज होकर उसने जहर खा लिया। खुशी ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय से आठवीं की परीक्षा पास की थी। हादसे के वक्त वह खेत पर थे। बताया कि उसकी मां का पांच साल पहले निधन हो गया था। इस पर पिता ने दूसरी शादी कर ली है। उसका एक छोटा भाई शुभ है। किशोरी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed