फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A student fell from the roof fearing monkeys and died

Jalaun News: बंदरों से डरकर छत से गिरी छात्रा, मौत

Thu, 01 May 2025 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Thu, 01 May 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
A student fell from the roof fearing monkeys and died
जालौन। कक्षा आठ की छात्रा बंदरों के डर से छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल ले जाते समय छात्रा ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम जगम्मनपुर निवासी प्रताप दोहरे नगर के मोहल्ला खंडेराव में किराये के मकान में रहकर पानी पूरी का काम करते हैं। परिवार में पत्नी बबली के अलावा दो बेटे विशाल (17) व साहिल (15) एवं बेटी अंजली (13) हैं। अंजली कक्षा आठ की छात्रा थी। गुरुवार दोपहर अंजली स्कूल से आने के बाद घर पर थी।
शाम करीब चार बजे वह छत पर कपड़े उठाने गई थी। इसी दौरान अचानक वहां बंदरों का झुंड आ गया। बंदरों को देखकर अंजली नीचे की ओर भागी। भागते वक्त वह संतुलन खो बैठी और छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

अंजली के गिरने की आवाज सुनकर परिजन तत्काल उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गईं। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। घर में सबसे छोटी बेटी अंजली दोनों भाइयों की लाडली थी। भाई उसके साथ ही बैठकर खाना खाते थे। अंजली के मौत से दोनों भाई व परिजन बेहाल हैं। मोहल्ले के लोगों के अनुसार अंजली पढ़ाई में भी काफी होशियार थी। लेकिन मोहल्ले में बंदरों के आतंक ने उसकी जान ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed