{"_id":"69dd492696de7f235a0ecd7b","slug":"a-state-of-the-art-marriage-hall-will-be-built-in-ikhlaspura-at-a-cost-of-rs-413-crore-orai-news-c-224-1-ori1005-142905-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: इकलासपुरा में 4.13 करोड़ रुपये से बनेगा अत्याधुनिक बारात घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: इकलासपुरा में 4.13 करोड़ रुपये से बनेगा अत्याधुनिक बारात घर
विज्ञापन
उरई। शहर के इकलासपुरा क्षेत्र में मुख्यमंत्री नगरोदय योजना के तहत अत्याधुनिक बारात घर बनेगा। इसकी अनुमानित लागत 4.13 करोड़ रुपये है। नगर पालिका परिषद ने इसके लिए भूमि उपलब्ध करा दी है।
निर्माण कार्य की जिम्मेदारी सीएंडडीएस को सौंपी गई है। परियोजना के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य तेज गति से शुरू होगा। यह बारात घर इकलासपुरा समेत कई घनी आबादी वाले मोहल्लों के लिए बड़ी सौगात है। इसमें नया पटेल नगर, राजेंद्र नगर, आवास विकास और इंदिरा नगर जैसे क्षेत्र शामिल हैं। नगर पालिका अध्यक्ष गिरजा चौधरी ने बताया कि परियोजना से बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा।
स्थानीय लोगों को अब शादी-विवाह और अन्य आयोजनों के लिए निजी बारात घरों की आवश्यकता नहीं होगी। इससे उन्हें दूर-दराज जाने की समस्या से मुक्ति मिलेगी। यह सुविधा आर्थिक बोझ कम करेगी और समय की बचत भी कराएगी। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य को प्राथमिकता दी जाएगी। इसका उद्देश्य जल्द से जल्द लोगों को इस सुविधा का लाभ पहुंचाना है।
विज्ञापन
यह होंगी सुविधाएं
परियोजना के तहत बारात घर को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इसमें बड़े हॉल, कमरे, पेयजल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था, पर्याप्त पार्किंग और अन्य मूलभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इससे बड़े आयोजनों को भी आसानी से संपन्न कराया जा सके। साथ ही इसे बहुउद्देशीय केंद्र के रूप में तैयार किया जाएगा, जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामाजिक बैठकें, सरकारी कार्यक्रम और अन्य सामुदायिक गतिविधियां भी आयोजित की जा सकेंगी।