फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A short circuit caused a fire in the house of uncle and nephew, bikes and goods burnt to ashes

Jalaun News: शॉर्ट सर्किट से चाचा-भतीजे के घर में लगी आग, बाइकें व सामान राख

Tue, 29 Apr 2025 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 29 Apr 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
A short circuit caused a fire in the house of uncle and nephew, bikes and goods burnt to ashes
कोंच। कोतवाली क्षेत्र के अंडा गांव में शॉर्ट सर्किट से चाचा-भतीजे के घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लोगों ने दमकल टीम को सूचना देते हुए आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दो बाइकों सहित गृहस्थी का सामान जल गया। संकरी गली होने की वजह से दमकल टीम वहां नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के अंडा निवासी आत्माराम राठौर के घर के आगे वाले हिस्से में छप्पर पड़ा है। मंगलवार को शॉर्ट सर्किट से उसमें आग लग गई। परिजनों ने लपटों को देख शोर मचाया तो मोहल्ले के लोग आग बुझाने में जुट गए। दमकल को भी इसकी सूचना दी गई, लेकिन गली संकरी होने से गाड़ी वहां नहीं पहुंच सकी। आग की लपटों ने भतीजे कमलेश राठौर के मकान को भी अपने चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कमलेश के घर में रखा चार क्विंटल गेहूं व गृहस्थी का सामान जल गया। वहीं, आत्माराम की दो बाइकों सहित गृहस्थी का सामान जल गया। आग से दोनों का करीब ढ़ाई लाख का नुकसान हुआ है। सूचना पर कोतवाल विजय कुमार पांडेय, सागर चौकी इंचार्ज राजकुमार पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने आग में कूदकर बचाई बच्चों की जान
कोंच। कोतवाली के अंडा गांव में कमलेश राठौर के घर के जिस हिस्से में आग लगी थी। उसके छप्पर के नीचे कमलेश के बेटे धर्मेंद्र की दोनों बेटियां मायरा (4) व शिवानी (1) सो रही थीं। आग की आंच से दोनों बच्चियों की नींद खुल गई और वो बुरी तरह चीखने लगीं। तभी बच्चियों के पिता ने आग में कूद कर दोनों बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाला। उसके बाद काफी देर तक दोनों बच्चियां अपने मां और दादी के सीने से चिपकी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed