फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A short circuit caused a fire in the house, burning goods worth lakhs including cash

Jalaun News: शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, नकदी समेत लाखों का सामान राख

Tue, 25 Nov 2025 02:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
A short circuit caused a fire in the house, burning goods worth lakhs including cash
फोटो - 05 आग से जला गृहस्थी का सामान। संवाद
उरई। पटेल नगर में सोमवार को शॉर्ट सर्किट से दूसरी मंजिल के कमरे में आग लग गई। दमकल टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कमरे में रखी एक लाख की नकदी, जेवरात समेत लाखों का सामान जल गया। पीड़ित किराये के कमरे में दूसरी मंजिल पर रहता था। गनीमत रही कि पास में रखे सिलिंडर में आग नहीं लगी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन


कैलिया थाना क्षेत्र के नरी गांव निवासी सुनील कुमार, पत्नी गायत्री व पुत्री नित्या के शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर निवासी गोविंद सिंह पटेल के मकान में दूसरी मंजिल पर किराये से रहते हैं। सोमवार की सुबह 9 बजे दंपती घर पर अकेले थे। उनकी बेटी स्कूल गई थी। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट से कपड़ों में आग लग गई। दोनों लोग कुछ समझ पाते कि आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दोनों चिल्लाते हुए बाहर निकल आए और उन्होंने मकान मालिक को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन

जानकारी पर दमकल टीम भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखा सभी सामान जल चुका था। सुनील ने बताया कि आग से उसके कमरे में रखी एक लाख रुपये की नकदी, चार लाख रुपये के जेवरात, बेड, सोफा, अलमारी, फ्रिज सहित गृहस्थी का सभी सामान जल गया। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि आग को समय रहते बुझा लिया गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। आग लगने से पीड़िता का रो रोकर बुरा हाल है। सीओ अर्चना सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।

फोटो - 05 आग से जला गृहस्थी का सामान। संवाद

फोटो - 05 आग से जला गृहस्थी का सामान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed