{"_id":"688d1e3cb029e6f5e1028dae","slug":"a-school-running-without-recognition-was-caught-and-notice-was-issued-to-close-it-orai-news-c-224-1-ori1005-132676-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बिना मान्यता के चल रहे स्कूल को पकड़ा, बंद करने का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बिना मान्यता के चल रहे स्कूल को पकड़ा, बंद करने का नोटिस
विज्ञापन
उरई। डीआईओएस राजकुमार पंडित ने शुक्रवार को पिरौना में बिना मान्यता के चल रहे स्कूल को पकड़ लिया। उन्होंने शुक्रवार को स्कूल संचालक को स्कूल बंद करने का नोटिस जारी किया।
बता दें कि पिछले दिनों डीएम ने प्रधानाचार्यों के साथ छात्रवृत्ति को लेकर बैठक ली थी। इस दौरान कई प्रधानाचार्यों ने पिरौना में फर्जी स्कूल संचालित होने की शिकायत की थी। शुक्रवार को डीआईओएस राजकुमार पंडित जांच करने पहुंचे तो यहां अमृत ज्ञान मंदिर बिना मान्यता के कक्षा एलकेजी से 12वीं तक फर्जी रूप से संचालित मिला। फर्जी स्कूल संचालित मिलने पर डीआईओएस ने संचालक को बंद करने के लिए नोटिस जारी किया। वही पढ़ाई कर रहे बच्चों से डीआईओएस ने कहा कि किसी सही स्कूल में जाकर अपना दाखिला ले लें अभी शिक्षण सत्र चल रहा है।
वही विद्यालय संचालक को दोबारा स्कूल संचालित करने पर कड़ी कार्रवाई के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने की चेतावनी डीआईओएस ने दी है। इसके बाद वह श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज पिरौना का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों को भौतिक विषय पढ़ाया। उन्होंने प्रधानाचार्य चंद्रगुप्त मौर्य और शिक्षकों से कहा कि शैक्षिक और कार्यालय का वातावरण बेहतर रखने के लिए कहा। इस दौरान विक्रमादित्य यादव, महेश द्विवेदी, सुधाकर राव गौतम, हरिश्चंद्र वर्मा, शुभम, नईम, गंगासिंधु मिश्रा आदि रहे।