फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A report has been filed against the brother-in-law who made his sister-in-law's obscene photo viral.

Jalaun News: साली की अश्लील फोटो वायरल करने वाले जीजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 07 Nov 2025 01:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
A report has been filed against the brother-in-law who made his sister-in-law's obscene photo viral.
कोंच। कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने जीजा पर उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का गंभीर आरोप लगाया है। गुरुवार को महिला ने कोतवाली पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। इस पर पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन



पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका जीजा मुरैना भिंड (मध्य प्रदेश), वर्तमान में झांसी में रह रहा है। आरोप है कि जीजा काफी समय से उसे अश्लील वीडियो, फोटो और मैसेज भेजकर परेशान कर रहा था। इतना ही नहीं, उसने ये आपत्तिजनक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।
विज्ञापन




महिला ने बताया कि जीजा उसके पति पर दबाव बना रहा है कि वह उसे तलाक दे दे। जीजा की इन हरकतों से वह और उसका पति मानसिक रूप से काफी परेशान हैं। कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन





जहर खाने से महिला की मौत
उरई। चुर्खी थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी नादई निवासी रेखा देवी (35) पत्नी कृष्णपाल उर्फ किशुनपाल ने गुरुवार सुबह अज्ञात कारणों से जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज उरई लेकर पहुंचे, जहां से हालत नाजुक देख झांसी रेफर किया गया। झांसी ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह ने बताया कि महिला की मौत हुई है। जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed