फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A raw brick wall collapsed, a couple and an elderly man were injured

Jalaun News: ईंटों की कच्ची दीवार ढही, दंपती और बुजुर्ग घायल

Fri, 04 Jul 2025 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
A raw brick wall collapsed, a couple and an elderly man were injured
कोंच। गांधीनगर में जमीन धंसकने से गुरुवार तड़के ईंटों से बनी दीवार व टिनशेड गिर गया। इसके नीचे सो रहे बेटे सहित दंपती घायल हो गए। आवाज सुनकर उसका बुजुर्ग पिता मलबा हटा रहा था तभी दीवार गिर गई। इससे वह भी घायल हो गया। युवक ने एसडीएम से शिकायत कर मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला गांधीनगर में ममरई माता मंदिर के पास रहने वाले कौशल किशोर ने आर्थिक तंगी के चलते कच्चे पुराव पर खाली ईंटों की दीवार बनाकर उसपर सीमेंटेड टिनशेड लगा लिया था। उसी में कौशल किशोर उसकी पत्नी कुसमा देवी व उसका बेटा सुंदरम सोते थे। गुरुवार की तड़के करीब चार बजे अचानक टिनशेड के नीचे की जमीन धसक गई। इससे खाली ईंटों की बनी दीवार भरभरा कर गिर गई। इसमें दंपती दब गए। बगल वाले कमरे में सो रहे उसके बुजुर्ग पिता साधुराम व मां रामवती दीवार गिरने की आवाज से उठ गए। बुजुर्ग मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने लगा। नाती को निकालकर वह बाहर आया तभी दीवार साधुराम पर गिर गई। इससे वह भी घायल हो गया है। पड़ोसियों ने तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। युवक ने एसडीएम ज्योति सिंह को प्रार्थना पत्र देकर मदद की गुहार लगाई है। एसडीएम ने मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed