{"_id":"6868347dc310ee1ae709704a","slug":"a-quacks-clinic-was-sealed-a-doctor-was-given-a-notice-orai-news-c-224-1-ori1005-131392-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: झोलाछाप का क्लीनिक सील, एक डॉक्टर को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: झोलाछाप का क्लीनिक सील, एक डॉक्टर को नोटिस
विज्ञापन
उरई। एसीएमओ डॉ. अरविंद भूषण ने शुक्रवार की सुबह पुलिस टीम के साथ माधौगढ़ कस्बे में झोलाछाप के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। एक झोलाछाप का क्लीनिक सील किया। एक डॉक्टर को नोटिस दिया गया। वहीं, एसीएमओ के निरीक्षण की खबर सुनकर पांच झोलाछाप क्लीनिक बंद कर भाग गए।
एसीएमओ डाॅ. अरविंद भूषण ने माधौगढ़ सीएचसी के डॉ. कुलदीप राजपूत, लिपिक अंकित व स्वास्थ्य टीम के साथ शुक्रवार को कस्बे के कुशवाहा क्लीनिक पर पहुंचे। एसीएमओ की गाड़ी देख क्लीनिक संचालक भाग गया। क्लीनिक में मरीज को ग्लूकोज की बोतल चढ़ाई जा रही थी। एसीएमओ ने नाराजगी जताई और कहा कि बिना डिग्री, बगैर लाइसेंस के क्लीनिक कैसे चल रहा है। एसीएमओ ने क्लीनिक को सील कर दिया।
इसके बाद टीम घोष क्लीनिक पर पहुंची। अस्पताल में बैठे डॉ. घोष को नोटिस देते हुए कहा कि डिग्री के मुताबिक ही इलाज किया जाए। उनके पास बीएएमएस की डिग्री है तो अन्य चिकित्सा पैथी से इलाज न करें। एसीएमओ ने बताया कि कस्बा स्थित पांच फर्जी अस्पताल के संचालक अस्पताल बंद कर भाग खड़े हुए।