फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A polling place was found closed, orders for action against absent BLO

Jalaun News: बंद मिला एक मतदेयस्थल, गैरहाजिर बीएलओ पर कार्रवाई के आदेश

Mon, 06 Nov 2023 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 06 Nov 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
A polling place was found closed, orders for action against absent BLO
उरई। जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम राजेश कुमार पांडेय ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत कई मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने ठाकुर महेंद्र सिंह पब्लिक स्कूल, विकास भवन, जिला पंचायत परिसर, राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र व एसआर बालिका इंटर कालेज में स्थापित मतदेय स्थल का निरीक्षण कर बूथ लेबल अधिकारी व सुपरवाइजरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन




निरीक्षण के दौरान कई जगहों पर बूथ लेवल अधिकारी नहीं मिले। वहीं जिला पंचायत परिसर में मतदेय स्थल बंद मिला। जिस पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी संबंधित बूथ लेवल अधिकारी व सुपरवाइजर का एसडीएम व जिला कार्यक्रम अधिकारी स्पष्टीकरण लेते हुए संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

सभी बूथ लेवल अधिकारी, पर्यवेक्षक अपना काम पूरी ईमानदारी से करें। इस कार्यक्रम के अंतर्गत युवा मतदाताओं का नाम जुड़वाना, विस्थापितों का नाम कटवाना एवं नाम सुधार का कार्य किया जा रहा है। मतदाता सूची शुद्ध होना चाहिए। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों को गंभीरता से पालन करना है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed