{"_id":"6a4c004b8a094c99400bcd4d","slug":"a-newlywed-woman-took-her-own-life-by-hanging-herself-four-months-after-her-marriage-orai-news-c-224-1-ori1005-146446-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: शादी के चार माह बाद नवविवाहिता ने फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: शादी के चार माह बाद नवविवाहिता ने फंदा लगाकर जान दी
विज्ञापन
फोटो 15 मृतका निशा की फाइल फोटो।
- फोटो : 1
जालौन। शादी के चार माह बाद नवविवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन जब कमरे में पहुंचे तो फंदे पर शव लटका देख कोहराम मच गया। पुलिस जांच में जुटी है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हरीपुरा निवासी रोहित जाटव डीजे आदि का काम करता है। 20 फरवरी को उसकी शादी कोटरा थाना क्षेत्र के ग्राम ऐंधा निवासी निशा जाटव (21) के साथ हुई थी। रविवार की रात वह डीजे बजाने के लिए गया था। घर में उसकी पत्नी निशा अकेली थी। रात करीब एक बजे जब रोहित डीजे बजाकर घर लौटा तो दरवाजे पर आवाज देने के बाद भी जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो उसने खिड़की से झांककर देखा तो पत्नी का शव दुपट्टे से फंदे पर लटका हुआ था। उसने मोहल्ले के लोगों को आवाज दी तो वे एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी मनीष तिवारी मौके पर पहुंचे और किसी तरह दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचे। जहां शव को फंदे से उतारकर उसका पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतका के परिजनों को भी सूचना दी गई। पुलिस की पूछताछ में रोहित ने बताया कि घर में सब कुछ सही चल रहा था। कोई अनबन भी नहीं थी। फिलहाल पुलिस मायके पक्ष और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। कोतवाल हरिशंकर चंद ने बताया कि नवविवाहिता के फांसी लगाकर खुदकुशी की सूचना मिली है। अभी किसी भी पक्ष की ओर कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।