फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A new vegetable market will be built with Rs 1.27 crore

Jalaun News: 1.27 करोड़ रुपये से बनाई जाएगी नई सब्जी मंडी

Sat, 31 May 2025 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
A new vegetable market will be built with Rs 1.27 crore
उरई। पुरानी सब्जी मंडी की वजह से शहर में जाम लगता है। इस समस्या को दूर करने के लिए सब्जी मंडी को शहर से बाहर रामेश्वर चौराहा के पास बनाया जाना है। डीएम ने नगर पालिका से इस्टीमेट मांगा था। पालिका ने 1.27 करोड़ रुपये का इस्टीमेट डीएम को भेजा है। स्वीकृति मिलने के बाद मंडी का निर्माण शुरू हो जाएगा। करीब दो महीने में इसे तैयार करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

मौजूदा सब्जी मंडी मुख्य बाजार में है। इस वजह से यहां पर जाम की समस्या बनी रहती है। पांच मिनट के रास्ते में लोगों को 20 मिनट लग जाते हैं। आमजन और व्यापारियों को काफी परेशानी होती है। शिकायतों के बाद डीएम ने इस समस्या के समाधान की कमान संभाली और रामेश्वर चौराहा के पास नई मंडी के निर्माण का निर्णय लिया।
विज्ञापन

इससे पहले राठ रोड पुल और रामकुंड के पीछे मंडी स्थानांतरण के प्रस्ताव पर विचार किया गया था, लेकिन जमीन संबंधी समस्याओं के कारण वे स्थान उपयुक्त नहीं पाए गए। अंततः रामेश्वर चौराहा के पास भूमि चयनित की गई। करीब 20 दिन पहले डीएम ने स्थल का निरीक्षण कर नगर पालिका को नक्शा व इस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी राम अचल कुरील ने बताया कि नई सब्जी मंडी के लिए कुल 312 दुकानों की व्यवस्था की जाएगी। पहले मिट्टी का भराव किया जाएगा, फिर इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाई जाएंगी। चबूतरे बनाकर दुकानदारों को दुकानें आवंटित की जाएंगी। शौचालय, पेयजल, विद्युत व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

ईओ ने बताया कि इस्टीमेट डीएम को भेजा गया है। बजट की स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा। मंडी न केवल व्यापारियों के लिए सुविधाजनक होगी, बल्कि शहरवासियों को भी जाम से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed