फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A Muslim family prepares the effigy of Ravana.

Jalaun News: मुस्लिम परिवार करता है रावण का पुतला तैयार

Mon, 19 Oct 2026 01:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
A Muslim family prepares the effigy of Ravana.
फोटो-11-तैयार हो रहा रावण का पुतला। संवाद
जालौन। नगर की रामलीला गंगा जमुनी तहजीब की प्रतीक है। रामलीला में रावण दहन के लिए बनाया जाने वाला रावण पुतला एक मुस्लिम परिवार तैयार करता है। इस बार 45 फीट ऊंचा रावण का पुतला बनाया गया है। जिसका दशहरा मेला के दौरान दहन होगा।
विज्ञापन

नगर में दशहरा के दिन रावण पुतला दहन का आयोजन लगभग 70 वर्ष पुराना है। पहले जनसहयोग से रावण तैयार किया जाता है। इसके बाद नगर के दिवंगत सराफा व्यवसायी प्रभात महेश्वरी के सहयोग से रावण का पुतला बनाया जाता रहा। वर्ष 2008 में रामलीला समिति ने रावण दहन के कार्यक्रम को अपने अधीन कर नई समिति दशहरा मेला समिति का गठन कर दिया। दशहरा मेला समिति के गठन के बाद 2008 से रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित करने लगा। नगर में होने वाले पुतला दहन के लिए रावण के पुतले का निर्माण मुरलीमनोहर निवासी कासिम चच्चा करते थे। उनके बाद उनका बेटा सलीम ने काम किया। इस वर्ष रावण का पुतला साहिल खान ने तैयार किया है। इस बार रावण के पुतले की ऊंचाई 45 फुट होगी। साहिल ने बताया कि दहन के लिए तैयार किए जाने वाले रावण के पुतले को इको फ्रेंडली बनाया जा रहा है। लकडी, कागज के टुकड़े, गत्ते और प्राकृतिक रंगों को मिलाकर रावण के पुतले को तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed