Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A married woman took her own life by hanging herself following a dispute with her husband.

Jalaun News: पति से विवाद के बाद विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

Tue, 03 Nov 2026 01:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
A married woman took her own life by hanging herself following a dispute with her husband.
रामपुरा। थाना क्षेत्र के ग्राम कदमपुरा में सोमवार शाम पति से विवाद के बाद एक विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव गांव के जंगल में मंगल सिंह के खेत पर खड़े नीम के पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर थाना प्रभारी केपी सरोज और सीओ अंबुज कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


मृतका की पहचान कदमपुरा निवासी जबरसिंह की पत्नी मोहनी (23) के रूप में हुई है। उसकी शादी करीब एक वर्ष पहले हुई थी। उसका मायका रामपुरा थाना क्षेत्र के ही महूटा गांव में है। पिता बड़े दोहरे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, सोमवार सुबह से ही पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। इसके बाद शाम करीब चार बजे मोहनी का शव गांव के बाहर जंगल में नीम के पेड़ से लटका मिला।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हलचल मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और मायके पक्ष को सूचना दी। फिलहाल पति-पत्नी के बीच विवाद की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस आत्महत्या के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed