फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A kutcha house collapsed due to rain, household goods got buried and destroyed

Jalaun News: बारिश से गिरा कच्चा घर, गृहस्थी दबकर बर्बाद

Mon, 30 Sep 2024 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 30 Sep 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
A kutcha house collapsed due to rain, household goods got buried and destroyed
कदौरा। बीती रात हुई बारिश से कच्चा घर गिर पड़ा। उसी में पीड़ित की गृहस्थी भी दब गई। बूंदाबांदी में पीड़ित ने बच्चों के संग खुले में रात बिताई। सुबह होने पर उसने रहने के लिए ठिकाना खोजना शुरू किया।
विज्ञापन


विकास खंड कदौरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बागी नजीरपुर में शनिवार की रात बारिश से बलबीर का कच्चा घर गिरने लगा। आवाज सुनकर उसके बच्चे और पत्नी दौड़कर घर के बाहर निकल आए, तभी घर भरभराकर ध्वस्त हो गया। घर गिरने से उसमें रखा सामान भी पीड़ित घर के बाहर नहीं निकाल पाए। ग्राम प्रधान राजबहादुर ने बताया कि घर गिरने की जानकारी हुई है। सूचना लेखपाल को दे दी गई है। सर्वे करवाकर मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed