फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A grain trader was robbed of 50,000 rupees after being taken for a ride on a motorcycle.

Jalaun News: बाइक में बैठाकर गल्ला व्यापारी से 50 हजार की टप्पेबाजी

Tue, 03 Feb 2026 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
A grain trader was robbed of 50,000 rupees after being taken for a ride on a motorcycle.
फोटो - 14 घटना की जानकारी देता पीड़ित गल्ला व्यापारी। संवाद
कालपी। बाइक में बैठाकर गल्ला व्यापारी के साथ 50 हजार की टप्पेबाजी कर ली गई। पीड़ित को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है। दोनों टप्पेबाजों की फोटो सीसीटीवी में कैद हुई है।
विज्ञापन

नगर निवासी देवेंद्र पुरवार गल्ला व्यापारी हैं। वह सरस्वती ट्रेडर्स नामक फर्म से कारोबार करते हैं। सोमवार को वह दुकान पर बैठे थे। इसमें बताया कि इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उनके पास आए और उनसे मंडी परिसर में खड़े ट्रैक्टर-ट्राॅली में भरे अनाज की गुणवत्ता देखने की बात कही। इस पर वह दोनों युवकों के साथ बाइक पर बैठ गए।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि कुछ दूरी पर ही जाकर उसे बहाने से उतार दिया। इसके बाद जल्द ही आने की बात कहकर मौके से भाग गए। इसके बाद जब उन्होंने अपने जेब में हाथ डाला तो जेब कटी थी। साथ ही उसमें रखे पचास हजार रुपये गायब थे। आनन -फानन में उसने घटित हुई घटना की जानकारी साथी व्यापारियों के साथ पुलिस को भी दी। दोनों बाइक सवार टप्पेबाज सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी का कहना है कि जांच की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।

फोटो - 14 घटना की जानकारी देता पीड़ित गल्ला व्यापारी। संवाद

फोटो - 14 घटना की जानकारी देता पीड़ित गल्ला व्यापारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed