फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A girl was molested and her head was broken when she protested

Jalaun News: युवती से छेड़खानी, विरोध पर सिर फोड़ा

Mon, 22 Jul 2024 03:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 22 Jul 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
A girl was molested and her head was broken when she protested
कदौरा। पड़ोसी युवक ने युवती के घर में घुसकर छेड़खानी की। जब युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने लोहे की सरिया सिर में मारकर घायल कर दिया। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने रविवार को थाना पुलिस को तहरीर दी। बताया कि रविवार सुबह वह भाभी के साथ घरेलू कार्य कर रही थी। उसी समय पड़ोस में रहने वाला युवक घर में घुस आया और कमरे के अंदर खींच कर छेड़खानी करने लगा। आरोप है कि विरोध करने पर लोहे की सरिया सिर में मार दी। जिससे वह खून से लथपथ होकर बेहोश हो गई। आरोप है कि युवक के साथ उसके भाई भी आए थे, जो दरवाजे पर लाठी-डंडे लेकर खड़े थे। वहीं, युवक ने भी थाने में तहरीर देकर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed