फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A Fisheries Department team raided the Yamuna and apprehended three poachers.

Jalaun News: मत्स्य विभाग की टीम ने यमुना में छापा मार तीन शिकारी दबोचे

Sat, 13 Jun 2026 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
A Fisheries Department team raided the Yamuna and apprehended three poachers.
फोटो- 08 कार्रवाई करती मत्स्य विभाग की टीम व पुलिस। संवाद
कालपी। प्रतिबंधित अवधि में यमुना नदी में खुलेआम हो रहे अवैध मत्स्य आखेट पर आखिरकार मत्स्य विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को उपनिदेशक मत्स्य ने स्वयं मौके पर पहुंचकर छापेमारी की और मछली पकड़ते हुए तीन लोगों को दबोच लिया।
विज्ञापन




शासन ने मछलियों के प्रजनन काल को देखते हुए एक जून से 30 अगस्त तक नदियों और तालाबों में मत्स्य आखेट पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया हुआ है। इसके बावजूद यमुना नदी में नियमों को ताक पर रखकर लगातार मछलियों का शिकार किया जा रहा था। हैरानी की बात यह रही कि यह गतिविधियां चोरी-छिपे नहीं बल्कि खुलेआम संचालित हो रही थीं, जिससे न केवल मत्स्य संपदा को नुकसान पहुंच रहा था बल्कि सरकारी राजस्व की भी क्षति हो रही थी।
विज्ञापन




शुक्रवार दोपहर उपनिदेशक मत्स्य गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने विभागीय टीम और पुलिस बल के साथ हीरापुर गांव के समीप यमुना नदी में अचानक छापेमारी की। टीम को देखते ही नावों पर सवार कुछ लोग मौके से भाग निकले, लेकिन विभाग ने मत्स्य आखेट से जुड़ी समिति के तीन सदस्यों को पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों की पहचान बनखंडी, आशीष व कमल सिंह के रूप में हुई है। इनके पास से मछली पकड़ने में इस्तेमाल होने वाले जाल भी बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




उपनिदेशक मत्स्य ने बताया कि प्रतिबंधित अवधि में मत्स्य आखेट करना नियमों का गंभीर उल्लंघन है। मामले में संबंधित समिति के खिलाफ रिपोर्ट तैयार कर निदेशालय भेजी जा रही है, ताकि उसे ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि अवैध मत्स्य आखेट के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed