फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A fire broke out in a flour mill shop due to cable fault

Jalaun News: केबल फाल्ट होने से आटा चक्की की दुकान में लगी आग

Mon, 11 Aug 2025 01:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
A fire broke out in a flour mill shop due to cable fault
माधौगढ़। भैरव मंदिर के पास रविवार को शार्ट सर्किट के चलते आटा चक्की की दुकान में आग लग गई। आटा चक्की मालिक ने सब स्टेशन में सूचना पर बिजली बंद हुई। इसके बाद आसपास के दुकानदारों ने आग पर काबू पाया। बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन


माधौगढ़-रामपुरा रोड पर भैरव मंदिर के पास गुडडू सिंह की आटा चक्की लगाए हैं। रविवार की शाम आटा पीसने के दौरान केबल फाल्ट की आवाज के बाद आग लग गई। इससे खलबली मच गई। आटा चक्की मालिक ने बिजली सब स्टेशन व संविदा लाइनमैन राघवेंद्र सिंह को फोन से सूचना दी। संविदा लाइनमैन ने बिजली बंद करा दी। बिजली बंद होने से आसपास के दुकानदारों ने आग पर काबू पाया। आटा चक्की मालिक का कहना है कि टिनशेड के ऊपर रखे छप्पर में आग लगी थी। समय होते आग पर काबू पा लिया गया। पिसाई के लिए रखा लगभग 11 क्विंटल अनाज बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed