फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A father beat a young man with a stick for molesting his daughter, he died

Jalaun News: बेटी से छेड़खानी करने पर पिता ने युवक को मारी लाठी, मौत

Thu, 19 Jun 2025 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
A father beat a young man with a stick for molesting his daughter, he died
उरई। डकोर के एक गांव में बुधवार को हैंडपंप पर पानी भरने जा रही महिला से युवक ने छेड़खानी कर दी। गुस्साए पिता ने युवक के सिर पर लाठी से कई प्रहार किया। युवक दो घंटे तक वहीं पड़ा रहा। बाद में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने महिला के पिता को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

डकोर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महिला पति से विवाद के चलते तीन माह से पिता के घर पर रह रही थी। बुधवार को वह घर के पास लगे हैंडपंप पर पानी भरने जा रही थी। इसी दौरान गांव का कल्लू राजपूत (20) वहां बैठकर शराब पी रहा था। महिला को देखकर वह छेड़खानी करने लगा। महिला ने बताया कि जब उसने विरोध किया तो वह उसे गाली देने लगा।
विज्ञापन

इसके बाद महिला घर पहुंची और उसने पूरी बात अपने पिता को बताई। इस पर गुस्साए पिता लाठी लेकर हैंडपंप के पास पहुंचे, जहां कल्लू बैठा था। उन्होंने कल्लू के सिर पर कई प्रहार कर दिए। इससे उसके सिर से खून बहने लगा। उसे पिटता देख आसपास के लोगों ने महिला के पिता को शांत कर घर भेज दिया। दो घंटे तक कल्लू वहीं पड़ा रहा। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर सीओ अर्चना सिंह कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और जांच की। इसके बाद पुलिस राकेश को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन








युवक ने महिला से अभद्रता की थी। छेड़खानी जैसे ही कोई बात सामने नहीं आई है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

अर्चना सिंह, सीओ उरई

दो घंटे तक हैंडपंप के पास अचेत होकर पड़ा रहा कल्लू



उरई। ग्रामीण के वार से कल्लू अचेत होकर वहीं गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे ललकारा और कहा कि क्या उसे मार ही डालोगे। इस पर ग्रामीण वहां से चला गया। लोगों ने भी कल्लू को शराब के नशे में पड़ा समझकर नहीं उठाया और न ही उसके पास गए। दो घंटे तक जब कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो लोगों ने उसके पास जाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। इस पर उन्होंने उसके परिजनों को जानकारी दी। परिजन वहां पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed