फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A farmer hanged himself due to depression and died

Jalaun News: अवसाद में किसान फंदे पर झूला, मौत

Thu, 21 Aug 2025 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
A farmer hanged himself due to depression and died
सिरसाकलार। अवसाद के चलते किसान ने पेड़ से रस्सी फंदा लगाकर जान दे दी। चरवाहे ने पुलिस को सूचना दी। बताया कि एक दिन पहले भी वह नदी में कूद गया था, जहां ग्रामीणों ने उसे बचाया था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के दहेलखंड गांव निवासी विमल निषाद (35) ने मंगलवार की देर शाम पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि उसके पास तीन बीघा जमीन थी। खेती किसानी के साथ मजदूरी करता था, लेकिन कुछ समय से उस पर कर्ज का बोझ बढ़ गया था। कर्ज चुकाने की चिंता और काम न मिलने से आर्थिक स्थिति बिगड़ गई थी। इससे परिवार में विवाद होता था। सोमवार को भी यमुना में कूदकर जान देने का प्रयास किया था। घटना से मां छोटी देवी, पत्नी रामरानी सहित अन्य परिजन बेहाल हैं। थाना प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि किसान ने घरेलू कलह में जान दी है या अन्य कोई मामला है, मामले की जांच करवाई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed