फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A farmer crossing the road was hit by a bike and died

Jalaun News: सड़क पार कर रहे किसान को बाइक ने मारी टक्कर, जान गई

Sun, 11 May 2025 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 11 May 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
A farmer crossing the road was hit by a bike and died
कालपी। सड़क पार कर रहे किसान की बाइक की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बाइक छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के देवपुरा गांव निवासी राजेंद्र कुमार (55) खेती किसानी करते थे। शुक्रवार को वह किसी काम से कदौरा गए थे। शाम को वह बस से गांव के श्रमदान पर आकर उतरे। इसके बाद घर जाने के लिए सड़क पार करने लगे। तभी कदौरा की ओर से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

हादसा होते देख दौड़े ग्रामीणों ने परिजनों को जानकारी देकर मेडिकल कॉलेज भिजवाया। वहां से उन्हें झांसी रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें झांसी ले जा रहे थे, तभी रास्ते में किसान ने दम तोड़ दिया। बेटे जतिन ने बताया कि वह दो भाई हैं। पिता खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। किसान की मौत से पत्नी बबली सहित अन्य परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी परमहंस तिवारी ने बताया कि बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed