फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A dozen trucks involved in illegal sand transportation seized

Jalaun News: अवैध बालू परिवहन में संलिप्त एक दर्जन ट्रक सीज

Tue, 26 May 2026 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
A dozen trucks involved in illegal sand transportation seized
कालपी। जनपद में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ रविवार देर रात प्रशासन ने अभियान चलाते हुए एक दर्जन से अधिक ट्रकों को पकड़कर सीज कर दिया। कार्रवाई एडीएम प्रेमचंद मौर्य और एएसपी डॉ. ईशान सोनी के नेतृत्व में की गई।
विज्ञापन




प्रशासनिक टीम ने एसडीएम अमित शेखर, एआरटीओ राजेश कुमार, खनन विभाग तथा कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ कदौरा और आटा थाना क्षेत्रों में संयुक्त अभियान चलाया। जांच के दौरान अवैध रूप से बालू ढो रहे एक दर्जन से अधिक ट्रक पकड़े गए। सभी वाहनों को सीज कर संबंधित थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन




अधिकारियों के अनुसार अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन की लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। एसडीएम अमित शेखर ने बताया कि शनिवार रात भी अभियान चलाकर आठ ट्रकों पर कार्रवाई की गई थी। लगातार हो रही कार्रवाई के चलते परिवहन से जुड़े लोग सतर्क हो गए हैं, जिसकी वजह से प्रशासन को अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक प्रशासन का अभियान पूरी तरह गोपनीय रखा गया था और अधिकारियों को बड़ी कार्रवाई की उम्मीद थी, लेकिन बालू कारोबारियों के लोकेशन सिस्टम ने एक बार फिर प्रशासन की रणनीति को कमजोर कर दिया। कार्रवाई की भनक लगते ही अधिकांश ओवरलोड ट्रक सुरक्षित स्थानों पर पहुंच गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed