फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A crop farmer hanged

फसल खराब देख किसान ने फांसी लगाई

Fri, 01 Apr 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Fri, 01 Apr 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
A crop farmer hanged
खेत पर मौजूद किसान के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
शहर कोतवाली के गांव गढ़र में गुरुवार की दोपहर खराब गेहूं की फसल देख खेत पर ही लगे पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलराम लंबर दार मौके पर पहुंचे और जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन



    शहर कोतवाली के गांव गढ़र निवासी किसान छक्की निरंजन(45) के पास दस बीघा जमीन है। उसने अपने खेताें में गेहूं की फसल बोई थी। बीते दिनाें बारिश व हवा से उसकी फसल गिर गई और उसका दाना पतला हो गया। इस कारण वह काफ ी दिनाें से परेशान था।
विज्ञापन


गुरुवार की दोपहर करीब दो बजे वह घर में बिना बताए खेत पर गया और वहां लगे पेड़ से फंासी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणाें ने देखा तो परिजनाें को सूचना दी। बदहवास परिजन मौके पर पहुंचे और रोने लगे। लोगों ने उन्हें ढाढ़स बंधाया। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके  पर पहुंची और शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed