फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A cook died after being shot at the hotel owned by the husband of the district panchayat president.

Jalaun News: जिला पंचायत अध्यक्ष के पति के होटल में गोली लगने से बावर्ची की मौत

Fri, 31 Oct 2025 01:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
A cook died after being shot at the hotel owned by the husband of the district panchayat president.
कोंच (उरई)। उरई रोड पर स्थित जिला पंचायत अध्यक्ष के पति के होटल में बुधवार रात बावर्ची की सीने में रिपीटर बंदूक से गोली लगने से मौत हो गई। वह होटल के बाउंसर के साथ कमरे में बैठा था। पुलिस का कहना है कि बावर्ची ने खुद को गोली मार ली है। वहीं, बावर्ची के परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है। बंदूक जिला पंचायत अध्यक्ष के बेटे के नाम पर है। पुलिस ने जिला पंचायत अध्यक्ष के बेटे व बाउंसर को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल बावर्ची के परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के भांडेर के नई बस्ती निवासी महेश अहिरवार (40) खाना बनाने का काम करता था। 24 अक्तूबर को वह जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन निरंजन के पति देवेंद्र निरंजन उर्फ छुन्ना के आशीर्वाद होटल में बावर्ची का काम करने आया था। देवेंद्र पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और भाजपा नेता है। बुधवार रात बावर्ची की सीने में रिपीटर बंदूक की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस को कमरे में बेड पर महेश का रक्तरंजित शव मिला। उसके सीने में गोली लगी थी। पास ही मेज पर शराब का खाली गिलास, प्लेट, सिगरेट की डिब्बी रखी थी।
विज्ञापन

पूछताछ में हरियाणा के हिसार निवासी बाउंसर संदीप कुमार ने बताया कि वह होटल में पांच साल से नौकरी कर रहा है। बुधवार रात उसकी ड्यूटी थी। बंदूक होटल के मालिक देवेंद्र के पुत्र हिमांशु के नाम है। वह बंदूक को अपने पास रखता था। उसने पुलिस को बताया कि महेश को मालिक ने रुपये नहीं दिए थे। इसके वजह से वह परेशान था। खाना खाने के बाद वह उसे कमरे में बुला ले गया था। उसने कुछ बातें की तो महेश नाराज होने लगा। इसी दौरान उसने पास में रखी रिपीटर बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद वह रिसेप्शन पहुंचा और मालिक व उनके पुत्र को जानकारी दी। वह दोनों बाहर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे महेश के भतीजे धीरेंद्र अहिरवार ने बताया कि चाचा इससे पहले दतिया के प्राची होटल में काम करते थे। एक सप्ताह पहले ही वह कोंच में काम करने आए थे। उसकी किसी से रंजिश भी नहीं थी। वह आत्महत्या क्यों करेंगे। उनकी गोली मारकर हत्या की गई है। परिजनों ने बताया कि महेश के तीन बच्चे हैं। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मौत की जानकारी पर पत्नी नंदनी का रो-रोकर बुरा हाल है।
सीओ परमेश्वर प्रसाद का कहना है कि युवक ने तनाव में आकर गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। बाउंसर व होटल संचालक के पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
इनसेट
बंदूक एक हाथ लंबी, सीने में लगाकर कैसे ट्रिगर दबाया जा सकता



- परिजनों बोले, दो दिन पहले हुई बात में सबकुछ ठीक-ठाक बताया था
संवाद न्यूज एजेंसी
कोंच। होटल में बावर्ची की मौत के मामले में उसके परिजनों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। भतीजे धर्मेंद्र का कहना है कि बंदूक करीब एक हाथ लंबी है। कोई भी व्यक्ति सीने में लगाकर कैसे ट्रिगर दबा सकता है।
परिजनों ने बताया कि दीपावली का त्योहार मनाने के बाद महेश 24 अक्तूबर को कोंच काम करने आ गया था। दो दिन पहले ही उसने पत्नी व परिजनों से बात की थी। इसमें उसने बताया था कि वह ठीक है और यहां उसे अच्छा भी लग रहा है। बहुत जल्द ही वह घर आएगा।
परिजनों का कहना है कि बातचीत में उसने कभी यह नहीं बताया कि वह परेशान या किसी तनाव में है। रात में करीब 12 बजे जब भतीजे धर्मेंद्र को फोन पहुंचा कि महेश की गोली लगने से मौत हो गई है। इस पर घर में कोहराम मच गया।




वर्जन

जांच में प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि युवक ने आत्महत्या की है। फिर भी जांच की जा रही है। परिजनों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. दुर्गेश कुमार, एसपी



वर्जन
रात में जानकारी मिली कि युवक ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी पर होटल पहुंचा और पुलिस को इसकी जानकारी दी।

- देवेंद्र निरंजन उर्फ छुन्ना, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed