{"_id":"67d300ad2086e674890ca00d","slug":"a-car-going-to-ujjain-fell-into-a-ditch-a-woman-died-orai-news-c-224-1-ori1005-126896-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: उज्जैन जा रही कार खड्ड में गिरी, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: उज्जैन जा रही कार खड्ड में गिरी, महिला की मौत
विज्ञापन
उरई। लखनऊ से कार में सवार होकर उज्जैन महाकाल के दर्शन करने जा रहे लोगों की कार खड्ड में गिर गई। इससे कार सवार महिला सहित चार लोग घायल हो गए। लोगों की मदद से पुलिस ने उन्हें मेडिकल कालेज भिजवाया, जहां महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अयोध्या के थाना इनायत नगर क्षेत्र के खड़महेपुर निवासी गायत्री देवी (58) अपने पुत्र दुर्गेश तिवारी (29), बहू अंतिम उपाध्याय (25) व छोटे पुत्र सचिन (26) के साथ बुधवार को कार से उज्जैन महाकाल के दर्शन करने के लिए निकली थीं।
रात में करीब दो से तीन बजे के बीच जैसे ही उनकी कार एट थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के आगे पहुंची। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही कार को देखकर कार चला रहे दुर्गेश स्टीयरिंग से संतुलन खो बैठे और कार खड्ड में गिर गई। इससे कार में सवार सभी लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी को निकलवाकर मेडिकल कालेज भिजवाया। जहां महिला गायत्री को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।