फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A bike rider returning home from his in-laws' house died in an accident

Jalaun News: ससुराल से घर लौट रहे बाइक सवार युवक की हादसे में मौत

Sun, 21 Jul 2024 01:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 21 Jul 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
A bike rider returning home from his in-laws' house died in an accident
एट/उरई। ससुराल से घर लौट रहे बाइक सवार युवक की ट्रक की टक्कर से सड़क पर गिरकर मौत हो गई। युवक की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कोटरा थाना क्षेत्र के ऐंधा गांव निवासी उमेश अहिरवार उर्फ विक्रम (26) शुक्रवार को आटा थाना क्षेत्र के भदरेखी गांव स्थित ससुराल में पत्नी पूजा देवी व छह माह के बेटे आरब के साथ आया था। रात में रुकने के बाद सुबह पत्नी व बच्चे को ससुराल में छोड़कर वह बाइक से घर लौट रहे थे। जब उसकी बाइक एट थाना क्षेत्र के गिरथान गांव के पास पहुंची तभी झांसी की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।

हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। हेलमेट न लगाए होने से उमेश के सिर में गंभीर चोटें लग गईं। पुलिस ने उसे मेडिकल कालेज पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। भाई मंगल ने बताया कि वह अहमदाबाद में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। पत्नी पूजा देवी रो रोकर एक ही बात कह रही है कि अब आरब किसे पापा कहेगा। अब इसकी परवरिश कौन करेगा। यह कहकर वह फूट-फूटकर रोने लगती। यह देख लोगों की भी आंखें नम हो गईं। थानाध्यक्ष विमलेश कुमार का कहना है कि ट्रक को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed