{"_id":"67d5c9243257876ce90d4bba","slug":"a-bike-rider-lost-his-life-due-to-a-vehicle-collision-orai-news-c-224-1-ori1005-126914-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की गई जान
Sun, 16 Mar 2025 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sun, 16 Mar 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
एट (जालौन)। बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी भिजवाया। मेडिकल कालेज में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इटावा जिले के भरथना थाना क्षेत्र के बिरौंदा गांव निवासी ट्रक चालक विपिन कुमार (32) शुक्रवार को होली खेलने के लिए अपने ससुराल मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के सिगरौन गांव गए थे। रात में वह बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक एट थाना क्षेत्र के पिरौना गांव के पास पहुंची कि किसी वाहन ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने से उनके सिर में गंभीर चोट आईं और वह अचेत हो गए।
पुलिस ने लोगों की मदद से उन्हें मेडिकल कालेज भिजवाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि वह ट्रक चलाता था। होली के त्योहार पर छुट्टी ली थी और ससुराल गएथे। उसके एक बच्ची जयंती है। उसकी मौत से पत्नी रजनी सहित सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।