{"_id":"68239922bc78d3df6f05bdc2","slug":"a-bike-rider-lost-his-life-due-to-a-collision-with-a-vehicle-orai-news-c-224-1-ori1001-129166-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: वाहन की टक्कर से बाइक \nसवार युवक की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की जान गई
Wed, 14 May 2025 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Wed, 14 May 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
उरई। बाइक सवार को वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक पत्नी को लेने ससुराल जा रहा था, तभी हादसा हुआ।
कोंच कोतवाली क्षेत्र के दिरावटी गांव निवासी दीनदयाल (36) मंगलवार को बाइक से अपनी ससुराल कालपी कोतवाली क्षेत्र के उसरगांव में पत्नी को लेने जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक गांव के पास पहुंची तभी पीछे से किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दीनदयाल हाईवे पर गिर गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
भाई लखपत ने बताया कि वह तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। वह खेती किसानी करते थे।
भाभी उर्मिला मायके में थी, इसलिए उन्हें लेने बाइक से ससुराल जा रहे थे, तभी हादसा हो गया। उनके तीन बच्चे हैं। कोतवाल परमहंस तिवारी ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।