फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A bike rider lost his life due to a collision with a vehicle

Jalaun News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की जान गई

Sun, 13 Apr 2025 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 13 Apr 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
A bike rider lost his life due to a collision with a vehicle
माधौगढ़। वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह रिश्तेदारी में तेरहवीं संस्कार में शामिल होने माधौगढ़ आ रहा था। उसकी मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

कुठौद थाना क्षेत्र के कुठला गांव निवासी शिवबीर सिंह उर्फ भूरे (26) शुक्रवार की देर रात माधौगढ़ में रिश्तेदारी में आयोजित त्रियोदशी में शामिल होने बाइक से आ रहा था। जैसे ही बाइक कोतवाली क्षेत्र के कैलोर बंबा के पास पहुंची तो अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हेलमेट नहीं लगाए होने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता द्वारिका प्रसाद ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसके तीन बच्चे हैं। उसकी मौत से पत्नी गीता मां सूरजमुखी सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी ब्रजेश बहादुर सिंह का कहना है कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed