{"_id":"39-97570","slug":"Jalaun-97570-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा सस्पेंड, कोतवाल के निलंबन पर अड़े वकील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा सस्पेंड, कोतवाल के निलंबन पर अड़े वकील
Jalaun
Updated Tue, 25 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
उरई (जालौन)। पुलिस अधीक्षक आरपी चतुर्वेदी ने अधिवक्ता ओमप्रकाश श्रीवास्तव को बिना कारण लाकप में बंद रखने के मामले में शहर कोतवाली में तैनात दरोगा कैलाश नाथ नागर को निलंबित कर दिया है। इसके बाद भी वकीलों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। बार संघ अध्यक्ष ने कहा कि यह कार्रवाई नाकाफी है। जब तक प्रभारी कोतवाल के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा। इसी मुद्दे पर बेमियादी हड़ताल व क्रमिक अनशन कर रहे वकीलों ने सोमवार को जिला न्यायालय से विशाल जुलूस निकाला और कलेक्ट्रेट पहुंचकर जमकर नारेबाजी की। जिलाधिकारी मनीषा त्रिघाटिया को ज्ञापन देकर प्रभारी कोतवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर निलंबन की मांग की। डीएम ने अधिवक्ताओं से 48 घंटे का समय मांगा और जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया लेकिन वकीलों ने कहा कि उनका क्रमिक अनशन व बेमियादी हड़ताल जारी रहेगी।
मिलते जुलते नाम के धोखे में शहर कोतवाल सोबरन सिंह यादव, दरोगा कैलाश नागर, श्रीकेश भारती बीती 16 सितंबर की रात तकरीबन 11.30 बजे अपने हमराहियों के साथ शहर के मुहल्ला तुलसी नगर पहुंचे और किसी दूसरे के वारंट पर 70 वर्षीय अधिवक्ता ओमप्रकाश श्रीवास्तव को बेइज्जत कर कोतवाली ले आए। यहीं नहीं निर्दोष अधिवक्ता को रातभर लाकप में रखा गया। सुबह जब गलती का एहसास हुआ तो पुलिस ने उन्हें घर भिजवा दिया। इसी के विरोध में वकील आंदोलन कर रहे हैं। सोमवार को सुबह तकरीबन 11 बजे 200 वकील शहर में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। बार संघ अध्यक्ष गजेंद्र सिंह चौहान, पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत, वरिष्ठ सीपीआई नेता कैलाश पाठक, रघुनाथ विश्वनोई, प्रद्युम्न श्रीवास्तव, कीरत सिंह सेंगर, देवेंद्र वैद्य, धीरेंद्र गुप्ता, सुरेश दीक्षित, मधुप्रकाश श्रीवास्तव, राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव लल्ला इनकी अगुवाई कर रहे थे।
कलेक्ट्रेट में वकीलों ने जमकर नारेबाजी की और डीएम को ज्ञापन दिया। डीएम ने वकीलों से 48 घंटे का समय मांगा और जांच कर कार्रवाई की बात कहीं है। इस दौरान युसुफ इश्तियाक, रघुनाथ विश्वनोई, पंकज खरे, अनुराग सिंह, यज्ञदत्त त्रिपाठी, महाराज सिंह, शशिकांत द्विवेदी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामकुमार दीवौलिया, भगवानदास, धीरेंद्र गुप्ता, आशुतोष यादव, भगवानदास श्रीवास्तव, मतलूब चंदेल, आफताब अहमद, मधुप्रकाश श्रीवास्तव, धीरेंद्र तिवारी, इंद्रजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
जिला बार संघ अध्यक्ष गजेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि अब सब्र की इंतहा हो गई है। अगर प्रभारी कोतवाल सोबरन सिंह को डीएम की जांच के बाद भी नहीं हटाया गया तो वकील इस आंदोलन को प्रदेश स्तर तक ले जाएंगे और सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे।
उधर कर्मचारी शिक्षक मोर्चा की बैठक लाल सिंह चौहान के आवास पर हुई। इसमें प्रशासन से मांग की गई कि सीनियर एडवोकेट ओमप्रकाश श्रीवास्तव से अभद्रता करने वाले कोतवाल को तुरंत हटाया जाए। इस घटना में जितने भी पुलिस कर्मी शामिल थे उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। बैठक में राजेंद्र तिवारी, हरनारायण सिंह, आदित्य मिश्रा, छत्रपाल आदि मौजूद रहे।