{"_id":"76219","slug":"Jalaun-76219-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘हमारी चिड़ियां’ नाटक का पूर्वाभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘हमारी चिड़ियां’ नाटक का पूर्वाभ्यास
Jalaun
Updated Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
उरई/जालौन। अभिनेता व रंगकर्मी बलराज साहनी की याद में चल रही पंद्रह दिवसीय कार्यशाला के आठवें दिन ‘हमारी चिड़ियां’ नाटक का पूर्वाभ्यास किया गया। भारतीय जन नाट्य संघ इप्टा के तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला में रंगकर्मी प्रदीप वर्मा ने बच्चों को आर्ट चित्र बनाने व चित्रों में विभिन्न रंगों के प्रयोग के बारे में जानकारी दी। नाटक का मंचन 15 मई को पंतहाल में होगा। कार्यशाला में डा.कुमारेंद्र सिंह ने कहा कि निरंतर मेहनत से ही हमारा मन प्रसन्न रहेगा। मन स्वस्थ रहेगा तो शारीर भी स्वस्थ रहेगा। स्वस्थ शरीर और मन में अच्छे सार्थक विचार जन्म लेते है। कहा कि अगर जीवन में कामयाब होना है और समाज में शांति बनाए रखना है तो हमेें श्रम ईमानदारी के साथ कार्य करना होगा। हम आज स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को भूल रहे हैं। उन्होंने कहा कि रंगमंचीय कार्यशाला प्रत्येक विद्यार्थी के लिये आवश्यक होनी चाहिए। हमारा बौद्धिक विकास सर्वांगीण हो। इसके लिये लगातार प्रयासरत रहना होगा। कार्यशाला निर्देशक धर्मेंद्र ने प्रशिक्षार्थियों को एकाग्रता के लिये सजगता के लिये एक्सरसाइज करवाई। बुंदेली संस्कृति, परंपरावादी बुंदेली गीतों को गाकर बच्चों को जानकारी दी। कार्यशाला में रंगकर्मी इप्टा प्रदीप वर्मा, अनुज वर्मा, सिद्धार्थ गुरुजी, चंद्रकेश, राहुल गौतम, सोनू गौतम, नरसिंह, रिंकल वर्मा, संध्या परिहार, रितु मरासी, मोहनी, पूजा वर्मा, रजनी अहिरवार, राधा राजपूत, रूपा वर्मा, हिमांशी वर्मा, नेहा वर्मा, अंशू, आंकाक्षा वर्मा, काजल ओमरे, प्रियंका प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है।
विज्ञापन