{"_id":"76065","slug":"Jalaun-76065-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्रसाल इंटर कालेज में मूल्यांकन काम पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्रसाल इंटर कालेज में मूल्यांकन काम पूरा
Jalaun
Updated Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
उरई (जालौन)। बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य एक केंद्र पर समाप्त हो चुका है जबकि एक केंद्र पर दो दिन में समाप्त हो जाएगा।
जिले के तीन केंद्रों पर चल रहे मूल्यांकन का कार्य एक केंद्र पर पूर्णत: समाप्त हो चुका है। सनातन धर्म इंटर कालेज मूल्यांकन केंद्र पर पुनरीक्षण का कार्य भी मंगलवार को समाप्त कर लिया गया जबकि मूल्यांकन दो दिन पहले ही समाप्त हो चुका है। उधर छत्रसाल इंटर कालेज में कापियां जांचने का कार्य समाप्त हो चुका है। केंद्र प्रभारी राकेश निरंजन ने बताया कि एक दो दिन में पुनरीक्षण का कार्य भी करा लिया जाएगा। 10 मई तक काम पूर्णतया समाप्त हो जाएगा। वहीं राजकीय इंटर कालेज में लगभग 30 हजार कापिायों का मूल्यांकन होेना शेष है। राजकीय इंटर कालेज के केंद्र प्रभारी दीवान सिंह ने बताया कि दो दिन में मूल्यांकन का कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा। इसके बाद एक दो दिन पुनरीक्षण में लग सकते हैं। अधिक से अधिक 12 मई तक मूल्यांकन का कार्य पूर्ण रूप से समाप्त करा लिया जाएगा।