{"_id":"75759","slug":"Jalaun-75759-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में घायल महिला समेत दो ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में घायल महिला समेत दो ने दम तोड़ा
Jalaun
Updated Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई (जालौन)। जिले के कालपी और कुठौंद में सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। श्रद्धालुओं से भरी ट्रैैक्टर पलटने से घायलों में एक और मौत हो गई।
कालपी में शनिवार शाम बलखंडी देवी पर प्रसाद चढ़ाने जा रहा श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर ट्राली दूसरे ट्रैक्टर से टकराकर पलट गया था। मौके पर पातीराम की मौत हो गई थी जबकि 20 अन्य श्रद्धालु घायल हुए थे। गंभीर रूप से घायल सुगंधी देवी (25) पत्नी सुरेश निवासी दमरास की शनिवार की देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। उधर कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम बिजवाहा के भोले (25) बाइक व बस की भिड़ंत में घायल हो गया था। परिजनों ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था जहां देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
दुर्घटना की रिपोर्ट कराई
उरई। रामपुरा थाना क्षेत्र के ऊमरी के जबर सिंह ने गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम गोरा चिरैया निवासी राजकुमार के खिलाफ लापरवाही से बाइक चलाकर टक्कर मारने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।