{"_id":"75408","slug":"Jalaun-75408-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को बताया गया पर्यावरण का महत्व ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को बताया गया पर्यावरण का महत्व
Jalaun
Updated Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
उरई (जालौन)। भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा) की 15 दिवसीय रंग मंचीय कार्यशाला के दूसरे दिन शुक्रवार को गांधी इंटर कालेज पंतहाल में बच्चों को मानव जीवन में पर्यावरण का महत्व बताया गया।
सुदर्शन बाथम ने बच्चों को यह भी समझाया कि पर्यावरण को कैसे बचाया जाए। बच्चों को पर्यावरण बचाने का संकल्प भी दिलाया। कहा कि अगर हम अभी भी न चेते तो वह दिन दूर नहीं जब प्रकृति का प्रकोप मानव जाति पर कहर बनकर टूटेगा। बच्चों को सुदृढ़ और स्पष्ट आवाज के लिए ‘ओम’ के उच्चारण का अभ्यास कराया गया। बच्चों को बताया गया कि रंगमंच में आवाज की स्पष्टता एवं ध्वनि का विशेष महत्व होता है। रंगकर्मी के लिए अच्छी आवाज और शुद्ध उच्चारण जरूरी है।
कार्यशाला निर्देशक व इप्टा के उपाध्यक्ष रंगकर्मी धर्मेंद्र ने बच्चों को खेल खेल में एकाग्रता, सजगता, संवेदनशीलता के लिए विभिन्न प्रकार के अभ्यास कराए। रंगकर्मी राज पप्पन ने बताया कि कार्यशाला में बच्चे एक नाटक भी तैयार करेंगे। कार्यशाला में प्रियंका वर्मा, काजल ओमरे, अंशू गिरासी, आंकाक्षा वर्मा, संध्या. मोहनी, नेहा वर्मा, रौशनी बानो, हिमांशी वर्मा, राधा वर्मा, रिफल वर्मा, असमा मंसूरी, नरसिंह राजपूत, शिवेंद्र सिंह, शरद सिंह, अनुज वर्मा, आशीष तिवारी, सोनू गौतम, राहुल गौतम, राधा राजपूत, रूपा वर्मा, आशीष तिवारी, रजनी अहिरवार, गांधी इंटर कालेज के शिक्षक एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।