{"_id":"75128","slug":"Jalaun-75128-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को ठगने वाले आढ़तिए पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को ठगने वाले आढ़तिए पर मुकदमा
Jalaun
Updated Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई (जालौन) सीधे सादे किसानों का गेहूं सस्ते दामों पर लेकर उसे नैफेड केंद्र पर बेचकर भारी मुनाफा कमाने वाले आढ़तिए के खिलाफ एसडीएम सदर ने थाना एट में धोखाधड़ी कर मुकदमा दर्ज कराया है।
बीते रविवार की देर रात तकरीबन 10 बजे प्रशासन के उड़नदस्ते ने एट नैफेड मंडी परिसर में छापा मारकर ढाई सौ कुंतल गेहूं पकड़ा था। उड़न दस्ता प्रभारी संजय खत्री ने नैफेड के केंद्र प्रभारी को निलंबित कर दो लेखपालों को भी कारण बताओ नोटिस दिया था और पूरे मामले की जानकारी जिलाधिकारी मनीषा त्रिघटिया को दी थी। उन्होंने एसडीएम उरई ज्ञानेश्वर प्रसाद को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। एसडीएम ने व्यापारी अवधेश उदैनिया के गोदाम का निरीक्षण किया था जिसमें सौ बोरा गेहूं गोदाम नंबर आठ में मिला था। उन्होंने माल सीज कर व्यापारी को लाइसेंस निरस्त्रीकरण का नोटिस थमाया था।
आज एसडीएम उरई ज्ञानेश्वर प्रसाद ने गल्ला व्यापारी अवधेश उदैनिया के खिलाफ थाना डकोर में मामला दर्ज कराया। उन्होंने तहरीर में बताया कि वह केरला फर्म के मालिक हैं और लाइसेंस बजरंग इंटर प्राइजेज के नाम से है। यही नहीं व्यापारी अपने लाभ के लिए नैफेड कर्मचारियों से साठगांठ कर बिना अभिलेख में कम दामों पर किसान का गेहूं खरीदते हैं और सरकारी क्रय केंद्रों पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाते हैं जिससे किसानों को समर्थन मूल्य नहीं मिल पाता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष सुशील सिंह का कहना है कि वह आरोपी के खिलाफ जांच कर कड़ी कार्रवाई करेंगे।