{"_id":"74938","slug":"Jalaun-74938-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश सरकार वादे पूरे करे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश सरकार वादे पूरे करे
Jalaun
Updated Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई (जालौन)। इलाहाबाद झांसी क्षेत्र के स्नातक विधायक डा. यज्ञदत्त शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार को चुनाव के समय किए गए वादे पूर करने चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चुनाव के पूर्व बेरोजगारी भत्ता, वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों को मानदेय, कंप्यूटर शिक्षकों की सेवा दशाओं में सुधार कर उन्हें आर्थिक सहायता देने, इंटर पास छात्र छात्राओं को लैपटाप मुहैया कराने आदि वादे किए थे जो अभी तक पूरे नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार सांप-छछूंदर का खेल खेल रही है। बेरोजगार भत्ते के संबंध में कभी 35 से 45 वर्ष की आयु सीमा की बात की जाती है तो कभी गरीबी रेखा के नीचे वालों को बेराजगारी भत्ता दिए जाने की घोषणा प्रकाश में आती है।
वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों को मानदेय के संबंध में भी अभी तक सरकार अनिश्चय की स्थिति में है। लैपटाप के मसले में सरकार आय सीमा तय करने की बात कर रही है जबकि घोषणाओं के समय इस तरह की की बात नहीं की गई थी। युवाओं ने समाजवादी पार्टी का खुलकर समर्थन किया था। अब उसे ठगा जा रहा है। डा.शर्मा ने हाईस्कूल एवं इंटर की परीक्षा की कापियों के पारिश्रमिक में बढ़ोतरी किए जाने के साथ बकाया टीए, डीए के भुगतान की मांग की। डा. शर्मा यहां मूल्यांकन केद्रों में शिक्षकों से भेंट के सिलसिले में आए थे।