{"_id":"74718","slug":"Jalaun-74718-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूल्यांकन के दौरान कापियों में मिले नोट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूल्यांकन के दौरान कापियों में मिले नोट
Jalaun
Updated Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
उरई (जालौन)। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन कार्य जनपद के दो केंद्रों पर चल रहा है। परीक्षकों को बोर्ड परीक्षा की कापियां जांचने के दौरान सौ से लेकर पांच सौ रुपए तक के नोट मिल रहे हैं। साथ में परीक्षार्थियों की अच्छे नंबर देने की गुहार भी कापियों में होती है। राजकीय इंटर कालेज में इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं में सोमवार को भी कई नोट निकले।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाएं जीआईसी उरई और इंटर कालेज जालौन में जांची जा रहीं हैं। अच्छे नंबर की चाह में उत्तर पुस्तिकाओं में परीक्षार्थियों ने सौ से पांच सौ रुपए तक के नोट नत्थी किए रखे हैं। गुरुजी को कापी चेक करने के दौरान रुपए के साथ छात्रों की अच्छे नंबर देने की गुहार भी होती है। गुरुजन भी इन पैसों से समोसे, मंगाकर अपने नाश्ते का इंतजाम कर रहे हैं। मूल्यांकन में एक बात यह सामने आई कि परीक्षा में छात्र अनुपस्थित था उसकी भी उत्तर पुस्तिका निकल रही है। इससे मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षक भी असमंजस में पड़ जाते हैं। अनुपस्थित रोल नंबर वाले छात्र की कापी जांचे या नहीं। परीक्षा केंद्र प्रभारी से मशविरे के बाद कापियां जांची जाती हैं। शिक्षक सत्यनारायण अग्निहोत्री, राजेश मिश्रा हरदोई व शिवनारायण प्रजापति का कहना है कि भीषण गर्मी में कमरा नंबर 26 में पंखा और रोशनी न होने से कक्ष निरीक्षकों को परेशानी हो रही है।