{"_id":"39-205873","slug":"Jalaun-205873-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकील व उसके साथियों पर वसूली की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकील व उसके साथियों पर वसूली की रिपोर्ट दर्ज
Jalaun
Updated Fri, 14 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंच (जालौन)। मोहल्ला लाजपतनगर में सरिया-सीमेंट कारोबारी से वसूली के मामले मेें कारोबारी की तहरीर पर पुलिस ने अधिवक्ता समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। उधर, अधिवक्ता का कहना है कि झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दरअसल उन्हें दुकानदार से पैसा लेना था और वह देने में आनाकानी कर रहा था। इसको लेकर कहासुनी हुई थी।
पुलिस में दी तहरीर के मुताबिक बीती शाम कोंच तहसील के अधिवक्ता केबी निरंजन तीन लोगों के साथ असलहों से लैस होकर मोहल्ला लाजपतनगर में सरिया सीमेंट के कारोबारी ओमप्रकाश अग्रवाल के यहां पहुंचे और 30 हजार की मांग करते हुए उन्हें धमकाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अवैध वसूली की धाराओं में मामला दर्ज किया है। इसकी विवेचना दरोगा शशिभूषण सिंह कर रहे हैं। उधर, अधिवक्ता केबी सिंह ने मामले को फर्जी करार दिया है। उनका कहना है कि दुकानदार ओमप्रकाश से उन्हें 30 हजार रुपया लेना था। कई बार मांगने पर भी वह पैसा नहीं दे रहे थे। इस पर उनकी उनसे कहासुनी हो गई, असलहों की बात गलत है।