{"_id":"39-202169","slug":"Jalaun-202169-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्काउट के लाभ बताकर बढ़ाया बच्चों का उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्काउट के लाभ बताकर बढ़ाया बच्चों का उत्साह
Jalaun
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
उरई (जालौन)। स्टेशन रोड स्थित गांधी इंटर कालेज के पंत सभागार में गुरुवार को पांच दिवसीय स्काउट-गाइड शिविर शुरू हुआ। मुख्यअतिथि डीआईओएस राजेंद्र बाबू ने इसका शुभारंभ किया। इस मौके पर गांधी इंटर कालेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। साथ ही स्कार्फ एवं बैज लगाकर अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान वक्ताओं ने स्काउट के लाभ बताकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया।
मुख्य अतिथि डीआईओएस राजेंद्र बाबू ने बताया कि स्काउट के नियमों का जीवन में बहुत अधिक महत्व है। इसके अलावा स्काउट गाइड के शिविर में बच्चों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से मनोबल बढ़ता है और बच्चे देश सेवा में भी आगे बढ़ते हैं। इस कार्य के लिए गांधी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा. रवि अग्रवाल का आभार व्यक्त किया गया। जिला स्काउट कमिश्नर राकेश निरंजन द्वारा बच्चों को शिविर की जानकारी दी। पांच दिवसीय शिविर मेें स्काउट गाइड को जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट मुकेश बाबू सक्सेना, ममता स्वर्णकार व जिला संगठन आयुक्त स्काउट एवं शिविर संचालक राजेश कोष्ठा, नौशाद परवीन प्रशिक्षित करेंगे।
इस अवसर पर सुरेंद्र गुर्जर, आनंद गुप्ता, नत्थू सिंह सेंगर, रेखा, दिनेश कुमार श्रीवास्तव, सुरेश चंद्र, चंद्रशेखर तिवारी, बिहारी लाल, शिवराम पाल, जगतनारायण, अरविंद चंदेल, रश्मि सेठ, मीरा अग्रवाल, शैलेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।