{"_id":"39-202016","slug":"Jalaun-202016-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से गई बाइक सवार की जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से गई बाइक सवार की जान
Jalaun
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
जालौन। शादी समारोेह में कालपी जा रहे युवकों की बाइक में विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे एक की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में मेडिकल कालेज झांसी रेफर किया गया है। कार चालक गाड़ी समेत मौके से भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
जालौन कोतवाली के मुहल्ला भवानीराम निवासी फरीद खां (35) पुत्र स्वर्गीय हबीब बुधवार को अपनी रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में कालपी जा रहा था। उसके साथ मोहल्ले का लक्ष्मी प्रसाद था। सुबह तकरीबन साढे़ नौ बजे उरई रोड स्थित कामाक्षा देवी मंदिर के पास उरई की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने फरीद खां को मृत घोषित कर दिया। जैसे ही हादसे की सूचना परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया। बदहवास परिजन बिलखते हुए जिला चिकित्साल पहुंचे। पुलिस ने परिजन की तहरीर पर आरोपी कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी है। दूसरे घायल को मेडिकल कालेज झांसी रेफर किया गया है।