फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   निर्माण की कछुआ चाल से लोग बेहाल

निर्माण की कछुआ चाल से लोग बेहाल

Mon, 15 Sep 2014 05:31 AM IST
Jalaun
Jalaun Updated Mon, 15 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
उरई(जालौन)। जिले में लोक निर्माण विभाग की 18 परियोजनाओं का हाल बेहाल है। आलम यह है कि कई परियोजनाओं की अवधि समाप्त हो चुकी है। उसके बावजूद काम अध्ूारे हैं। निर्माण कार्यों की कछुआ चाल के चलते वर्ष 2012 और 13 में जिन परियोजनाओं को पूरा होना था, वे भी अधूरी पड़ी हैं।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की 30513530000 रुपये की लागत से 22 परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इनमें से कालपी राठ मार्ग के 111 किलोमीटर मार्ग का चौड़ीकरण एवं आरसीसी पेवमेंट का निर्माण कार्य 33417000 रुपये की लागत से कराया गया, जो पूर्ण हो चुका है। इसके अलावा जालौन-बंगरा -माधौगढ़ का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य 9.2 किलोमीटर कार्य राज्य योजना से 148845000 रुपये की लागत से पूर्ण हो चुका है। भेंपता संपर्क मार्ग का भी कार्य पूर्ण हो गया। इसके अलावा अमीटा से सहपुरा संपर्क मार्ग पर मिट्टी कार्य भी पूर्ण हो चुका है। इन कार्यों को छोड़ दिया जाए तो 18 ऐसी परियोजनाएं हैं, जिन पर बहुत धीमी गति से काम चल रहा है। यह सभी अधूरी पड़ी हुईं हैं। वहीं विभाग के जिम्मेदार अधिकारी भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन




इनसेट-
यह हैं विभाग की अधूरी परियोजनाएं
-कालपी-हमीरपुर राजमार्ग 91 के 22 से 37 किलोमीटर तक फोरलेन करने का निर्माण कार्य
-कालपी-हमीरपुर राजमार्ग 91 के 37 किलो. से 52.90 किलोमीटर तक फोरलेन निर्माण कार्य
-जालौन भिंड राजमार्ग 70 के 18 से 30.68 किलोमीटर एमपी सीमा तक चौड़ीकरण का कार्य
-जालौन भिंड राजमार्ग 70 के 1 से 17 किलोमीटर एमपी सीमा तक चौड़ीकरण का कार्य
-पाल सरैनी मार्ग के पाल घाट पर यमुना नदी सेतु तक पहुंच मार्ग
-नूरपुर संपर्क मार्ग से टिकावली संपर्क मार्ग
-बावई संपर्क मार्ग से सिकरी जरहा संपर्क मार्ग
-गांव जगनेवा से बिरहरा संपर्क मार्ग
-सिमिरिया संपर्क मार्ग
-गोहना संपर्क मार्ग
-कोटरा में बेतवा नदी पर सेतु तक पहुंच मार्ग व सुरक्षात्मक कार्य
-जमरेही से शाहजाद नगर व रियाजनगर संपर्क मार्ग
-करसान हुब्बलाल विद्यालय से बजीदा तक संपर्क मार्ग
-बीपी मार्ग से सारंगपुर संपर्क मार्ग
-बीपी मार्ग से प्रतापपुरा संपर्क मार्ग का नव निर्माण
-महिया से सींगपुरा संपर्क मार्ग
-मारमपुरा संपर्क मार्ग
-धर्मपुरा से अटाकलां संपर्क मार्ग


इनसेट-
स्वीकृत बजट के सापेक्ष अवमुक्त बजट
जिले में सड़कों के निर्माण के लिए बुंदेलखंड विकास निधि, लोहिया योजना, राज्यांश, राज्य योजना, जिला योजना, नाबार्ड 17, नाबार्ड, 13वां वित्त आयोग, त्वरित योजना से 22 परियोजनाएं 30513.53 लाख के बजट से स्वीकृत हुईं थीं, जिसके सापेक्ष 18110.69 लाख की धनराशि कार्यदाई संस्थाओं को अवमुक्त कर दी गई। उक्त 22 परियोजनाओं में 4 परियोजनाएं पूरी हो गईं, तो कुछ के दायित्व शेष रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो परियोजनाएं अधूरी हैं, उन्हें पूरा कराया जा रहा है। कई परियोजनाएं 2015 तक पूरी होनी हैं। इनके कार्य लगभग पूरे हो चुके हैं। सभी परियोजनाएं पूरी करने के लिए कार्यदाई संस्थाओं को निर्देशित किया गया है।
बीबी अग्रवाल, अधिशाषी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed