{"_id":"39-191980","slug":"Jalaun-191980-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार बदमाशों ने युवक से 25 हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार सवार बदमाशों ने युवक से 25 हजार लूटे
Jalaun
Updated Mon, 04 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई(जालौन)। हाइवे पर बाइक से घर जा रहे युवक को कार सवार बदमाशों ने हाईवे पर संकटमोचन मंदिर के पास मारपीट कर उससे 25 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित युवक को पहले कोतवाली पुलिस ने भगा दिया। बाद में एसपी के आदेश पर मामले की रिपोर्ट दर्ज हुई।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर मोहल्ला निवासी बृजकिशोर वर्मा ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बताया वह 25 जुलाई को कालपी से बाइक पर सवार होकर घर आ रहे थे। जब वह रात करीब आठ बजे शहर कोतवाली क्षेत्र के हाइवे स्थित संकटमोचन मंदिर के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही कार पर सवार बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया। बदमाशों ने मारपीट कर उसकी जेब में पड़े 25 हजार रुपये लूट लिए। वह कोतवाली पहुंचा लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नही की और भगा दिया। उसने एसपी राकेश शंकर कोआप बीती बताई तो पुलिस ने उनके निर्देश पर लूट की रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की बात कही है। उधर कोतवाल संतोष सिंह ने बताया लुटेरों की तलाश की जा रही है। पीड़ित की रिपोर्ट पहले क्यों नही लिखी गई, इस पर कोतवाल ने कोई जवाब नहीं दिया।