फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   युवक का शव पड़ोसी के घर फांसी पर झूलता मिला

युवक का शव पड़ोसी के घर फांसी पर झूलता मिला

Mon, 26 May 2014 05:36 AM IST
Jalaun
Jalaun Updated Mon, 26 May 2014 05:36 AM IST
विज्ञापन
जालौन। कोतवाली क्षेत्र के गांव माड़री में शुक्रवार की रात करीब आठ बजे एक युवक का शव पड़ोसी के घर में फांसी पर झूलता मिला। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, परिजनों ने पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक के शरीर में जहर मिलने की पुष्टि हुई है। इस बाबत कोतवाल नसीम खां का कहना है कि मामला संदिग्ध है। हालात हत्या कर शव टांगे जाने की पुष्टि कर रहे हैं। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है, इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गांव माड़री निवासी कुंवर सिंह (25) शुक्रवार की सुबह से लापता था। घर वालों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसी बीच किसी ने बताया कि कुंवर सिंह को सुबह पड़ोसी गुरुचरन के घर में जाते देखा गया था। परिजन जब पड़ोसी के घर पहुंचें तो घर के लोग लापता थे और उसका शव कमरे में लगे हुक पर फांसी पर झूल रहा था। परिजन बताते हैं कि उसके मुंह से झाग निकल रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही थोड़ी ही देर में वहां गांव वालों की भीड़ एकत्र हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाल नसीम खां ने बताया कि पड़ोसी गुरुचरन परिवार समेत फरार है। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस का मानना है कि हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग भी वजह हो सकती है। फिलहाल जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed