फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   बिजली कटौती पर भाजपा का 15 दिन का अल्टीमेटम

बिजली कटौती पर भाजपा का 15 दिन का अल्टीमेटम

Mon, 26 May 2014 05:35 AM IST
Jalaun
Jalaun Updated Mon, 26 May 2014 05:35 AM IST
विज्ञापन
जालौन। लोकसभा चुनाव परिणाम घोषित होते ही शुरू हुई अंधाधुंध बिजली कटौती से जनता में हाहाकार मचा हुआ है। लोगों की रात की नींद दिन का चैन छिना हुआ है। बिजली न आने से पानी का संकट गहराने लगा है। भाजपा ने इस मुद्दे पर आंदोलन करने का ऐलान किया है। भाजपाइयों ने अल्टीमेटम दिया है कि 15 दिन के अंदर बिजली कटौती में सुधार न हुआ तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

भाजपा नगर इकाई तथा विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विनय दीक्षित, भाजपा पिछड़ा वर्ग के जिला संयोजक रमेशचंद्र राठौर, नगर अध्यक्ष शिवशरण तिवारी, पूर्व पालिकाध्यक्ष लक्ष्मीकांत शाक्य ने कहा है कि अगर 15 दिन के अंदर बिजली कटौती में सुधार न हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। मालूम हो कि बिजली कटौती से हर वर्ग में गुस्सा है। लोगों का कहना है कि अंधाधुंध बिजली कटौती से दिन का चैन व रात की नींद हराम हो गई है। बिजली कटौती से उद्योग धंधे पर खासा असर पड़ रहा है। लोगों ने बिजली कटौती से अविलंब निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed