फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   ज्यादातर हैंडपंप खराब, गर्मी में कैसे बुझे प्यास

ज्यादातर हैंडपंप खराब, गर्मी में कैसे बुझे प्यास

Mon, 26 May 2014 05:35 AM IST
Jalaun
Jalaun Updated Mon, 26 May 2014 05:35 AM IST
विज्ञापन
कोंच(जालौन)। मरम्मत के अभाव में यहां के ग्रामीण इलाकों में लगे ज्यादातर हैंडपंप खराब पड़े हैं। इससे इस भीषण गर्मी में लोगों के सामने पानी का संकट खड़ा हो गया है। सुबह होते ही लोगों को बाल्टी लेकर पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। वहीं, घरों में लगे हैंडपंप जलस्तर गिरने से काम नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोंच विकास खंड की 62 ग्राम पंचायतों में कुल 2719 सरकारी हैंडपंप लगे हैं, विभागीय लिखापढ़ी में 130 हैंडपंप रिबोर लायक हैं और 65 खराब पड़े गये हैं। जबकि हकीकत में आधे से ज्यादा हैंडपंप खराब पड़े हैं। कमोवेश यही हाल नदीगांव विकास खंड की 73 ग्राम पंचायतों में भी है जिनमें सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक 2723 हैंडपंपों में 80 के रिबोर होने हैं जबकि 150 हैंडपंप खराब हैं। बताते हैं कि यहां भी हकीकत इसके उल्टी है। भीषण गर्मी में हैंडपंपों के दांव देने से लोगों के सामने पानी का संकट खड़ा हो गया है। लोगों की माने तो संबंधित महकमे के बड़े अफसरों को इस बारे में कई मर्तबा अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक सुनवाई नहीं हो सकी है। हाल यह है कि सुबह होते ही लोगों को पानी की तलाश में निकलना पड़ रहा है। इक्का दुक्का हैंडपंपों पर भारी भीड़ जुट रही है। पानी भरने के विवाद में झगड़े तक की नौबत आ रही है। ग्रामीणों की अगर माने तो भूगर्भ जल स्तर तेजी से नीचे खिसकने के कारण घरों में लगे सभी हैंडपंप पानी उगलना बंद कर चुके हैं। उधर, रामनगर में भी अधिकांश हैंडपंप खराब पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed