फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   शोक में डूबा जालौन का पनयारा गांव

शोक में डूबा जालौन का पनयारा गांव

Thu, 13 Mar 2014 05:31 AM IST
Jalaun
Jalaun Updated Thu, 13 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
जालौन। छत्तीसगढ़ के सुकमा में मंगलवार को नक्सलियों के हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों में जालौन के पनयारा गांव के कौशल किशोर (32) का भी नाम है। कौशल के शहीद होने की खबर मिलते ही समूचा गांव शोक में डूब गया। परिजन रोने बिलखने लगे। बूढ़ी मां, पत्नी व भाई फूट-फूट कर रोने लगे। बडे़ भाइयों को भाई की शहादत पर फर्क है, वही वह इसे सरकार की नाकामी भी मान रहे हैं। भाइयों का कहना है कि नेता ही नक्सलियों व आतंकियों को बढ़ावा देते हैं। उधर, जानकारी मिली है कि बुधवार को देर रात तक शहीद का शव गांव पहुंच जाएगा और गुरुवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।
विज्ञापन

जालौन कोतवाली क्षेत्र के गांव पनयारा में बुधवार को शहीद कौशल किशोर (32) के घर पर ग्रामीणों का जमावड़ा लगा था। घर के अंदर से रोने बिलखने की आ रही आवाजें सुन लोगों की आंख नम हो गई। शहीद के बडे़ भाई रामनरेश ने बताया कि उनके पिता बाबूराम की 20 वर्ष पहले मृत्यु हो गई थी। उन्होंने खेती व मेहनत मजदूरी कर अपने दो छोटे भाई रमेश चंद्र व शहीद कौशल किशोर को पढ़ाया लिखाया। रमेश चंद्र उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर बांदा में तैनात है। कौशल किशोर छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में तैनात थे। मंगलवार को वह तोंगपाल व जीरम घाटी के बीच सड़क निर्माण कार्य कर रहे मजदूरों की सुरक्षा कर रहे थे तभी नक्सलियों ने घात लगाकर मौत के घाट उतार दिया। उन्होेंने बताया कि उन्होंने समाचार टीवी पर देखा तो चिंता बढ़ गई। रात में कमांडेंट का फोन आया तब उन्हें भाई की शहादत की जानकारी हुई। उन्होंने बताया कि शहादत का तो गर्व है लेकिन सरकारों की ढुलमुल रवैया से ही जवान शहीद हो रहे है। उन्होंने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ आरपार की लड़ाई छेड़कर उनका सफाया करना चाहिए ताकि बेवजह किसी जवान की जान ना जाए। उन्होंने बताया कि देर रात तक पार्थिव शरीर गांव आएगा। भाई ने बताया कि कौशल किशोर 18 फरवरी को घर से वापस गया था। क्या पता था कि अब वह कभी लौट कर नहीं आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed