{"_id":"39-152885","slug":"Jalaun-152885-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधी जयंती पर निकलेगी प्रभातफेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधी जयंती पर निकलेगी प्रभातफेरी
Jalaun
Updated Sun, 29 Sep 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई (जालौन)। दो अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती पर प्राथमिक एवं इंटर कॉलेज के छात्र सुबह साढे़ छह बजे प्रभातफेरी निकालेंगे। प्रभातफेरी माहिल तालाब स्थित गांधी पार्क से प्रारंभ होकर बजरिया, भगत सिंह चौराहा, अंबेडकर चौराहा होती हुई गांधी पार्क में समाप्त होगी।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लल्लूराम वर्मा लौना द्वारा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व ध्वजारोहण किया गया। सुबह आठ बजे सभी सरकारी व गैरसरकारी भवनों पर ध्वजारोहण एवं गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। समस्त विद्यालयों में ध्वजारोहण होगा। गांधी जयंती के जीवन एवं कार्यों पर परिचर्चा एवं रामधुन की जाएगी। साढे़ आठ बजे इंदिरा स्टेडियम में पांच किलोमीटर की पुरुष पैदल चाल, तीन किलोमीटर की महिला पैदल चाल, जूनियर वर्ग में बारह वर्ष तक के बालक वर्ग में एक किलोमीटर व जूनियर बालिका में एक किलोमीटर की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। नौ बजे जिला खादी ग्रामोद्योग द्वारा माहिल तालाब स्थित गांधी पार्क में चरखा कताई एवं अन्य कार्यक्रम किए जाएंगे। नौ बजे से बारह बजे तक डीवी डिग्री कॉलेज में गांधी जी के चित्रों एवं सिक्कों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। दस बजे से शाम चार बजे तक जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य मेला एवं कुष्ठ सम्मेलन का आयोजन किया गया है। सुबह 11 बजे विकास भवन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान एवं गांधी जी के व्यक्तित्व एवं आदर्शों पर विचार गोष्ठी आयोजित की जाएगी। साढे़ ग्यारह बजे मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा जिला पुरुष व महिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किए जाएंगे। 11 से बारह बजे तक राजकीय इंटर कॉलेज उरई में बालकों की तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज उरई में बालिकाओं की वर्तमान समय में गांधी जी की परिकल्पना पर प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 11 से दो बजे तक जिला चिकित्सालय में ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
रक्तदान में हिस्सेदारी करें
उरई (जालौन)। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस एक अक्टूबर को सभी लोग स्वेच्छा से रक्तदान करने के लिए जिला चिकित्सालय में पहुंचकर रक्तदान करें जिससे कई जिंदगी बचाई जा सकती हैं। यह बात डीएम रामगणेश ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित विश्व रक्तदान दिवस बैठक में कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर रक्तदान करने के लिए कॉलेजों एवं बड़ी शिक्षण संस्थानों में माहौल तैयार कर 18 से अधिक वर्ष के युवकों को रक्तदान के लिए प्रेरित करें। सनातन धर्म महिला महाविद्यालय, हिंदुस्तान लीवर आदि अन्य बड़ी संस्थाओं में रक्तदान के लिए संपर्क किया जाए। इस मौके पर वीवी आर्या, आशाराम आदि मौजूद रहे।
सफाई पर विशेष ध्यान देने पर जोर
उरई (जालौन)। डीएम रामगणेश ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय निकाय के कार्यों की समीक्षा बैठक में सफाई पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस समय संक्रामक बीमारियां फैल रही हैं। बारिश के बाद जलभराव होने से मच्छर पैदा होते हैं। इसकी रोकथाम के लिए दवा पानी में डलवाएं। एडीएम लोकपाल सिंह ने समस्त अधिशाषी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह सुबह की सफाई देखने के लिए स्वयं छह बजे नगर में निकलें जिससे उनके अधीनस्थ अन्य कर्मचारी ठीक से काम करेंगे।