फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   पीस पार्टी ने खराब कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाया

पीस पार्टी ने खराब कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाया

Mon, 09 Sep 2013 05:36 AM IST
Jalaun
Jalaun Updated Mon, 09 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
उरई (जालौन)। पीस पार्टी की असलम खान के आवास पर हुई बैठक में लालूराम प्रजापति ने अपने समर्थकों के साथ पीस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे असलम खान ने कहा कि एकजुट होकर पीस पार्टी को मजबूती प्रदान करके अन्य पार्टियों को अपनी ताकत का अहसास कराएं। इस मौके पर असलम खान तथा पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने हाल में पार्टी में शामिल हुए कालूराम प्रजापति तथा उनके साथ पार्टी में आए इरफान हसन, अफसर खान, संजीव कुमार जाटव, मुहम्मद अनवर खान, शाह, फारूख बरकाती, लोकेंद्र सिंह राजावत, रामकुमार सिंह परिहार, जाहिद खान आदि का माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर कालूराम ने कहा कि वह अपने समर्थकों के साथ बूथ स्तर पर कार्यकर्ता बनाने का कार्य करेंगे तथा पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाएंगे। जाहिद खान ने कहा कि सपा शासन में मुसलमानों की हालत खराब होती जा रही है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार हर कदम पर असफल हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था बिल्कुल ध्वस्त हो चुकी है। इस मौके पर तारिक अनवर रहमानी, नौशाद खान, इरसाद खान, अकील अंसारी, अब्दुल रहमानी अंसारी, नूर मुहम्मद, देवइंद्र पाल आदि ने भी विचार व्यक्त किए। बैठक का संचालन अली फरहान खान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed