फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   बिजली कटौती के खिलाफ लगाया जाम

बिजली कटौती के खिलाफ लगाया जाम

Sat, 13 Jul 2013 05:31 AM IST
Jalaun
Jalaun Updated Sat, 13 Jul 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
उरई (जालौन)। ग्रामीण क्षेत्र के फीडर नंबर दो पर विद्युत आपूर्ति तीन दिनों से बाधित होने से ग्रामीणों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। लोग सड़कों पर उतर आए और सरकार विरोधी नारेबाजी कर जाम लगा दिया। जमकर हंगामा काटा। एसडीओ के आश्वासन पर ग्रामीणों ने शाम को जाम खोला।
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व मुख्य पावर हाउस का ट्रांसफार्मर फुंक गया था, जिसके चलते शहर व फीडर नंबर दो की विद्युत सप्लाई ठप हो गई। भीषण गर्मी में लोग बिलबिला गए। शुक्रवार को कुकरगांव के लोग छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष रामजी दुबे काजू के नेतृत्व में सड़क पर उतर आए और आडे़ तिरछे वाहन खडे़ कर सड़क पर बैठ गए। सरकार विरोधी जमकर नारेबाजी की। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण बिजली विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर डटे थे। शाम तकरीबन 6.30 बजे एसडीओ मौके पर पहुंचे और आश्वासन दिया कि जल्द बिजली व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। इसके बाद ग्रामीण माने और जाम खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed